वहां भी वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया। जालंधर से पीड़िता को ऊना जिले के ही एक गांव के दंपती अपने साथ ले आया। यहां उससे जबरन वेश्यावृत्ति का काम करवाया जाता रहा। आरोपी दंपती पर पहले भी वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज है। किसी तरह पीड़िता पुलिस की शरण में पहुंची और आपबीती सुनाई।
इसके बाद पुलिस ने ऊना में ही युवती से वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने वाले दंपती एक ढाबा मालिक को दबोचा। अब जालंधर से दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। युवती को असम से लाकर बेचने वाला मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।