फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा बहाली में जुटा बीआरओ

Sun, 27 Apr 2014 09:56 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा बहाली में जुटी बीआरओ की टीम बर्फ हटाते हुए मनाली से राहनीनाला तक पहुंच गई है। बीआरओ के ओसी एसके एंथनी ने बीआरओ टीम के राहनीनाला पहुंचने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीआरओ के जवान रोहतांग की बहाली के लिए रात्रि के माइनस 20 डिग्री तापमान में भी काम को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर लाहौल की ओर से बीआरओ के जवान राक्षसीढांक से करीब तीन-चार किलोमीटर आगे निकल चुके हैं।

एंथनी ने कहा कि इस बार उन्हें पिछले साल के मुकाबले में अधिक बर्फ हटानी पड़ रही है। अप्रैल में हुई ताजा बर्फबारी बीआरओ को बैकफुट पर ले आई है।

बावजूद इसके विषम परिस्थितियों के बीआरओ पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य को अंजाम दे रहा है। मौसम साफ रहा तो लोक सभा चुनावों तक रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोग दोरजे अंगरूप, प्रेमलाल, अशोक कारपा, रमेश, अंशुल तथा ओम प्रकाश ने कहा कि रात के समय भी बर्फ हटाने में जुटे बीआरओ का यह कदम सराहनीय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें