फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: बीआरओ ने माइनस तापमान में बहाल किया शिकुंला दर्रा, मौसम को देखकर ही यात्रा करने की अपील

Wed, 18 Jan 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

 जांस्कर और लाहौल को जोड़ने वाले 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा से बर्फ हटाकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मार्ग बहाल कर दिया है। सड़क बहाल होते ही इस मार्ग पर एक ट्रैवलर, दो बोलेरो कैंपर और एक सीमा सड़क संगठन की एक गाड़ी शिंकुला पार कर मनाली पहुंचे। 
विज्ञापन
बीआरओ ने माइनस तापमान में बहाल किया शिकुंला दर्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांस्कर और लाहौल को जोड़ने वाले 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा से बर्फ हटाकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मार्ग बहाल कर दिया है। सड़क बहाल होते ही इस मार्ग पर एक ट्रैवलर, दो बोलेरो कैंपर और एक सीमा सड़क संगठन की एक गाड़ी शिंकुला पार कर मनाली पहुंचे। सीमा सड़क संगठन के इस जज्बे की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

विज्ञापन


जनवरी में माइनस 20 डिग्री तापमान में बर्फीली हवाओं के बीच सड़क बहाल कर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। दूसरी ओर, दारचा से बारालाचा-सरचू-लेह मार्ग भारी बर्फबारी के चलते बंद है। इस मार्ग पर मार्च-अप्रैल के बाद ही वाहन चल सकेंगे। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने सीमा सड़क संगठन ने शिंकुला सड़क को यातायात के लिए बहाल किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बेशक शिंकुला दर्रा खुल गया हो, लेकिन मौसम खराब में लोग सफर करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें