फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों सैनिकों को मिला ओआरओपी का लाभ: खुशाल ठाकुर

Thu, 09 May 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी से भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि वे मंडी सीट पर टिकट के लिए 2014 से दौड़ में हैं। इस बार भी वे टिकट के लिए दौड़ में थे, लेकिन पार्टी का निर्णय अंतिम होता है।

विज्ञापन


युद्ध सेवा मेडल विजेता ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा है कि वन रैंक-वन पेंशन को लागू करने से लाखों सैनिकों और उनकी विधवाओं को दिए गए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा में पिछले पांच साल में बहुत कुछ बदला है। 

कहा कि भारत ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को अलग-थलग करने में बड़ी सफलता पाई है। अजहर मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाना केंद्र सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसमें चीन वीटो पॉवर होते हुए भी कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन


पाकिस्तान जब धोखेबाजी करता है तो उसे मुंह की खानी पड़ी है, इसलिए अब प्रॉक्सी वॉर का सहारा ले रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि है और कारगिल युद्ध में राज्य के 52 जवान शहीद हुए हैं, जिसमें दो को परमवीर चक्र मिले। ब्रिगेडियर ने सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति न करने की हिदायत सभी राजनीतिक दलों को दी है।

ठाकुर ने हिमाचल के लिए अलग बटालियन होना आवश्यक है। ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि फोरलेन संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है। फोरलेन प्रभावितों को फैक्टर टू लागू करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ब्रिगेडियर ने कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद वे प्रदेश और केंद्र सरकार से इस मसले पर बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें