फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामला: प्रोजेक्ट डायरेक्टर को गिरफ्तार करने की तैयारी, सीबीआई ने एनएचएआई को भेजी सूचना

Sat, 14 Mar 2026 01:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 कांगडा के नूरपुर में पेट्रोल पंप को एनओसी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने संबंधित परियोजना निदेशक को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रिश्वत मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगडा के नूरपुर में पेट्रोल पंप को एनओसी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने संबंधित परियोजना निदेशक को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारी एक वरिष्ठ सरकारी पद पर कार्यरत हैं, इसलिए सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-17 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को औपचारिक रूप से सूचना भेज दी है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी अब मामले की तह तक जाने के लिए महिला आर्किटेक्ट और प्रोजेक्ट डायरेक्टर से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से रिश्वत मांगने और उसके लेन देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना से जुड़े कुछ अन्य अधिकारी भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं। सीबीआई उनकी भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में जांच का दायरा और अधिक विस्तृत हो सकता है। पेट्रोल पंप को एनओसी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने से जुड़े इस मामले में आरोप है कि महिला आर्किटेक्ट ने परियोजना निदेशक के नाम पर यह राशि मांगी थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच के दौरान सीबीआई ने कुछ दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे प्रकरण में और कौन-कौन अधिकारी या कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें