निजी सलाहकार का फोन भी कब्जे में लिया
सीबीआई ने निजी सलाहकार का फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। फोन के माध्यम से सारी डील हुई है। बद्दी में तीन हजार कंपनियां हैं। कंपनियों में पीएफ के मामले ऐसे आते रहते हैं। गिरफ्तारी से और मामले उजागर होने का भी पता चल सकता है।
कंपनी संचालक ने अब तक कई पकड़वाए
कंपनी संचालक इससे पहले ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक व बीमा कंपनी के सर्वेयर को भी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करवा चुका है। ईएसआई का शाखा अधिकारी भी रिश्वत की मांग कर रहा था। वहीं, बीमा कंपनी के सर्वेयर भी क्लेम बढ़ाने के लिए पैसे मांगने पर पकड़वाया था।