छात्रा मुस्कान के पिता चुनी लाल और सीमा के पिता दामोदार दास ने कहा कि उनकी बहादुर बेटियों सहित संस्था से चयनित 19 प्रतिभागियों की अनदेखी हुई है। उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
मुस्कान के पिता चुनी लाल ने कहा कि भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्षा ने अब अपने स्तर पर कुल्लू की बेटियों को सम्मानित करने की बात कही है। उन्होंने दावा किया राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए करीब 22 युवाओं को चुना गया है।
7 वर्ष की मुस्कान और 14 साल की सीमा दस जुलाई 2017 को सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थीं। इस दौरान उनको मनचलों ने परेशान किया। इसी बीच दोनों ने मनचलों को सबक सिखाते हुए पिटाई कर दी। उन्होंने मनचलों को पुलिस थाने तक पहुंचाया था।