सरकाघाट के अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश में वकीलों ने अदालत का बहिष्कार किया। शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, प्रदेश प्रशासनिक प्राधिकरण बार एसोसिएशन सहित कई जिला बार एसोसिएशनों ने विरोध प्रदर्शन स्वरूप अदालतों का बहिष्कार किया। प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से मांग की गई है कि जो भी पुलिस वाले और होमगार्ड वाले अधिवक्ता की निर्मम पिटाई करने के लिए जिम्मेदार हैं।