फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में चली जाती जान, दो घंटे देखा मौत का मंजर

Sun, 01 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक सतलुज के तेज बहाव पानी में ढाई घंटे तक फंसा रहा और मौr को काफी करीब से देखा। हिमाचल घूमने आए तीन युवा सैलानियों के होश उड़ गए जब सतलुज का जलस्तर आचानक बढ़ गया। दिल्ली के रहने वाले तीन युवक शिमला से वाया आनी होकर पर्यटन नगरी मनाली घूमने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


लूहरी से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे एनएच-305 पर कोटनाला के पास तेज बहाव में बह रही सतलुज नदी को देखकर तीनों युवाओं ने यहां रूक कर नदी की जलधारा का लुत्फ उठाना चाहा। इसी बीच युवा सेल्फी ले रहे थे। इनमें से दिल्ली के नजबगढ़ निवासी एक युवा

विक्की सिंह सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ आगे निकल गया। इसी बीच अचानक सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया तो विक्की बीच सतलुज में बुरी तरह से फंस गया। इसके दोनों युवा साथियों के संकट की घड़ी में फंसने के बाद होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट प्रबंधन ने पानी रोका तो बची जान

इसी बीच सूचना नजदीक पुलिस चौकी लूहरी तक पहुंची तो एएसआई राजेन्द्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम और डीएसपी आनी को घटना की तुरंत सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद एसडीएम डॉ. सीएल चौहान और डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने प्रोजेक्ट प्रबंधन से तुरंत पानी रोकने को कहा।

अपनी सूझबूझ से यहां कार्य में जुटी एक एलएंडटी मशीन को सतलुज में रेस्क्यू के लिए उतारा। करीब ढाई घंटे के बाद कड़ी मशक्कत से युवा सैलानी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसडीएम आनी डॉ. सीएल चौहान ने बताया कि नदी में फसे युवा को सुरक्षित निकाला लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जान को जोखिम में डालकर सतलुज किनारे न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें