फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 23 वर्षीय युवक जंगल में मफलर के फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बालूगंज थाना के तहत टूटीकंडी क्षेत्र की घटना, मैकेनिक का काम करता था रोहित
विज्ञापन

ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी पहचान रोहित गिल पुत्र हंसराज टूटीकंडी निवासी के तौर पर हुई है। सोमवार रात रोहित घर के समीप मफलर के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शरीर पर भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

घटना बालूगंज थाना के तहत टूटीकंडी क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक रोहित सोमवार को घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उससे मोबाइल पर संपर्क साधा। रोहित ने परिजनों को बताया कि वह लालपानी से घर आ रहा है, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उसके मोबाइल पर लगातार फोन करते रहे। रात करीब 11 बजे घर के समीप जंगल में पेड़ के पास मोबाइल की आवाज सुनाई दी। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए कि रोहित पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि रोहित मैकेनिक था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के ब्लड सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिए हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें