फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के इस मेले में खेला जाएगा धनुष-बाण का खेल, महाभारत से जुड़ा है इसका इतिहास

Wed, 04 Sep 2019 08:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बुधवार को राज्य सचिवालय में ठियोग और कोटखाई क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने सांबर-ब्यौण में होने वाले कामाक्षा माता के रिहाली मेले के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आमंत्रित किया।

विज्ञापन


 मेला 14 और 15 सितंबर को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 सितंबर को इस मेले के समापन अवसर पर बुलाया गया है। इस मेले में शिमला के खशधार और सिरमौर के कुड्डू ठोडा दल में धनुष-बाण का खेल होगा।

ठोडा खेल का इतिहास महाभारत से जुड़ा बताया जाता है। यह महाभारत का रूपक खेल है लेकिन इसे भाईचारे के साथ खेला जाता है। इस खेल में बारी-बारी से प्रतिद्वंद्वी की टांगों पर तीर दागे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को किया आमंत्रित

- फोटो : अमर उजाला
रिहाली मेले में खशधार ठोडा दल पांडवों और कुड्डू दल कौरवों के प्रतीक होंगे। सीएम जयराम ठाकुर से मिले प्रतिनिधिमंडल में माता कामाक्षा मंदिर कमेटी कलाहर के अध्यक्ष रतीराम वर्मा, सचिव नरदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगाराम शर्मा, मंदिर कमेटी के वार्ड सदस्य अंबादत्त शर्मा, गोपाल शर्मा, राकेश शर्मा, गीताराम शर्मा के अलावा मंडल भाजपा ठियोग की उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत क्यार की प्रधान सुशीला शर्मा, देवगढ़ पंचायत के प्रधान रामानंद शर्मा, पूर्व प्रधान भगतराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस मेले का मुख्य आकर्षण शिमला के ठोडा दल खशधार और सिरमौर के ठोडा दल कुड्ड के बीच होने वाला ठोडा खेल होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें