फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: शोघी के पास चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, दो घायल

Thu, 23 Sep 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शोघी के पास सोनू बंगला में अचानक पहाड़ी से चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। 
विज्ञापन
शोघी के पास चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी के पास कालका-शिमला नेशनल-हाइवे पर गुरुवार शाम को वाहन पर चट्टानें गिरने से दो युवक घायल हो गए। इनकी पहचान विनोद (28) पंचकूला और विशाल (27) अंबाला निवासी के तौर पर हुई है। दोनों शाम करीब सवा छह बजे शिमला से अंबाला लौट रहे थे।  शोघी के पास सोनू बंगला में अचानक पहाड़ी से चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए।

विज्ञापन


इसमें चालक विनोद को गंभीर चोट लगी हैं जबकि परिचालक विशाल को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक युवक पंचकूला से अंडे की सप्लाई देने रामपुर गए थे। गुरुवार शाम दोनों वहां से लौट रहे थे। शोघी के पास पहुंचे तो पहाड़ी से पत्थर गाड़ी पर गिर गए। हादसे के बाद यहां वाहनों की आवाजाही भी कुछ देर के प्रभावित रही। गौरतलब है कि 30 दिसंबर को शिमला घूमने आए दिल्ली और हरियाणा के पर्यटकों के वाहन पर इसी स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरे थे। यहां पर पहाड़ी से अभी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें