फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पुलिस लाइन कैथू में मारपीट पर दोनों कर्मी किए निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

Thu, 07 Dec 2023 09:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

सोमवार को देर रात पुलिस लाइन कैथू में आरक्षी महावीर और कुक सुनील कुमार में मारपीट हो गई थी। इसमें एक जवान की टांग टूट गई, जबकि दूसरे के कान में चोट आई है। 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला में दो पुलिस कर्मियों पर मारपीट मामले में निलंबन की गाज गिरी है। प्रारंभिक जांच में दोनों कर्मियों को अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक में इस बाबत आदेश जारी किए है। गौरतलब है कि गत सोमवार को देर रात पुलिस लाइन कैथू में आरक्षी महावीर और कुक सुनील कुमार में मारपीट हो गई थी। इसमें एक जवान की टांग टूट गई, जबकि दूसरे के कान में चोट आई है। आरक्षी महावीर सिंह ने मैस में तैनात सुनील पर गाली-गलौज के बाद मारपीट के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


वहीं, सुनील ने भी बालूगंज थाना पुलिस में महावीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों जवान एक ही बैरिक में रहते थे। दोनों के बीच लंबे समय से रैंक को लेकर चला विवाद मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि जवानों में एक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुका है। सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस में शामिल हुआ है। डीएसपी स्तर के अधिकारी को विभागीय जांच का जिम्मा सौंपा था। उधर, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दोनों जवानों को अनुशासनहीनता का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया है। मामले की तफ्तीश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें