फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की श्रीनगर में दिल का दौरा पड़ने से मौत

Sun, 23 Apr 2023 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)

सार

पार्थिव शरीर को बीएसएफ जवानों की टुकड़ी द्वारा उनके पैतृक गांव जिला मंडी के मैरामसीत पहुंचाया गया। यहां पर रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। हेड कांस्टेबल सरवण कुमार की दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी हैं।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के मैरामसीत के बीएसएफ में हेड कांस्टेबल सरवन कुमार का मध्य कश्मीर श्रीनगर जिले के पंथा चौक इलाके में शनिवार रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह पंथा चौक स्थित 42 बटालियन बीएसएफ में कार्यरत थे। वह अचानक बेहोश हो गए तो उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को संबंधित इकाई को सौंप दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को बीएसएफ जवानों की टुकड़ी द्वारा उनके पैतृक गांव जिला मंडी के मैरामसीत में पहुंचाया गया। यहां पर रविवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी। बेटे ने उनको मुखाग्नि दी। हेड कांस्टेबल सरवण कुमार की दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी हैं। उनकी बड़ी बेटी बीएससी कर चुकी हैं और छोटी बेटी प्लस टू में है। बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस बारे में सूचना मिली है। कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन को इसकी सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें