फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व सीएम जयराम के क्षेत्र की बूंग रैलचौक पंचायत प्रदेशभर में प्रथम

Tue, 02 May 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)

सार

प्रदेश के जिला मंडी के सराज क्षेत्र की पंचायत बूंग रैलचौक को प्रदेशभर में नाइन थीम्स में प्रथम स्थान पर नवाजा गया है। यह पंचायत पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन
बूंग रैलचौक पंचायत देशभर में प्रथम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सराज क्षेत्र की पंचायत बूंग रैलचौक को प्रदेशभर में नाइन थीम्स में प्रथम स्थान पर नवाजा गया है। यह पंचायत पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में आती है। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पंचायतों के प्रोत्साहन को लेकर 17 से 21 अप्रैल को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन सह-पुरस्कार समारोह नाइन थीम्स का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की पंचायतों सहित हिमाचल के मंडी के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। समारोह का शुभारंभ विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया। समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, साध्वी निरंजन ज्योति और पंचायजी राज मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन


समारोह में मंडी जिले की ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक ने भी आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा थीम पर अवार्ड के लिए आवेदन किया था। बेहतर कार्यों को लेकर पंचायत ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। बूंग रैलचौक पंचायत की प्रधान राजेश्वरी देवी और पंचायत सचिव इंद्र ठाकुर ने बताया कि पंचायतों के सशक्तीकरण की नीति में रुचि के कारण ही बूंग रैलचौक को यह पुरस्कार मिल पाया है। समारोह में हिमाचल प्रदेश से सतीश शर्मा संयुक्त निदेशक पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में 33 सदस्यीय टीम में जिला मंडी की ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक के प्रधान और पंचायत सचिव व ग्राम पंचायत रंधाडा के प्रधान व पंचायत सचिव शामिल रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक को पंचायती राज भारत सरकार के संयुक्त सचिव नागर के कर कमलों से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। पंचायत प्रधान इस सम्मान को पंचायत की समस्त जनता को समर्पित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें