फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीबीएसई स्कूलों में कक्षाएं शुरू, बाजारों में नहीं पहुंचीं नौंवी की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठ्यक्रम बदलने के कारण अभी बाजारों में उपलब्ध नहीं हैं किताबें, अभिभावक काट रहे चक्कर
विज्ञापन

अनिल पंवार
शिमला। राजधानी में सीबीएसई बोर्ड से संबंधित शीतकालीन स्कूलों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। हालांकि, इस कक्षा की किताबें अभी बाजार में नहीं मिल रही हैं। अभिभावक बुक मार्केट के चक्कर काट रहे हैं।
स्कूलों के अनुसार बोर्ड ने नौंवी कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार किताबें अभी मार्केट में उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण सत्र के शुरुआत में ही नौवीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। किताबें कब तक उपलब्ध होंगी, इसका जवाब न स्कूलों के पास है और न ही बुक विक्रेता कोई जानकारी दे रहे हैं। इससे स्कूल में शिक्षकों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्हें बिना किताबों के ही पढ़ाना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल शुरू हो गए हैं लेकिन बाजार में किताबें नहीं मिल रही हैं। दुकानदार कह रहे हैं कि अभी तक किताबें आई ही नहीं हैं। इसके कारण खाली हाथ वापस आना पड़ रहा है। उनका कहना है कि किताबें कब तक आएंगी इसके बारे में कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का डर सता रहा है। अभिभावक सुरेश पुंडीर ने बताया कि स्कूल खुल गए हैं। कुछ स्कूलों मेें पढ़ाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में बच्चे बिना किताबों के कैसे पढ़ पाएंगे। चिंता इस बात की है कि किताबें कब आएंगी, इसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। एक अन्य अभिभावक दीपक ठाकुर ने बताया कि बाजार में किताबें लेने गए थे लेकिन किताबें नहीं मिलीं। दुकानदार कह रहे हैं कि अभी किताबें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार भी कर रहे इंतजार
बुक मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि अभी तक स्टॉक नहीं आया है। किताबें आने में कितना समय लगेगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। लोअर बाजार के बुक विक्रेता अमित अग्रवाल ने कहा कि अभी नौंवी की किताबें नहीं आई हैं। बाकी कक्षाओं की किताबें उपलब्ध हैं और इन्हें बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें