फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से गेयटी थियेटर में पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी और नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से गेयटी थियेटर में 30 जून से 6 जुलाई तक पुस्तक मेला करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


प्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर मंडलोई विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा एवं संस्कृति हिमाचल प्रदेश उपमा चौधरी और एनबीटी के निदेशक एमए सिकंदर भी उपस्थित रहेंगे।

विभाग के निदेशक तथा सचिव अकादमी अरुण शर्मा ने कहा कि पुस्तक मेले में लगभग 35 प्रकाशक भाग लेंगे। 30 जून को सायं 5.00 बजे ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम में लीलाधर मंडलोई से संवाद होगा। 1 जुलाई को दोपहर बाद 2.00 बजे प्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर मंडलोई और सत्यपाल सहगल की अध्यक्षता में आत्मा रंजन, मोहन साहिल, ओम भारद्वाज, अजेय और द्विजेंद्र द्विज की ओर से कविता पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन


परिचर्चा के लिए इस सत्र में डा. ओम प्रकाश सारस्वत, डा. डीके गुप्ता और डा. सुशील कुमार फुुल्ल उपस्थित रहेंगे। 2 जुलाई को प्रात: 11.00 बजे एनबीटी की ओर से राजा भसीन की पुस्तक का लोकार्पण और पुस्तक पर परिचर्चा होगी। दूसरे सत्र में नवोदित कहानीकार राकेश पत्थरिया, पवन चौहान कहानी पाठ करेंगे।

सत्र अध्यक्ष मंडल में एसएन जोशी, सुदर्शन वशिष्ठ, श्रीनिवास श्रीकांत और अरुण भारती होंगेे। 3 जुलाई को प्रथम सत्र बाल कार्यक्रम, जबकि दोपहर बाद कविता पाठ होगा। इसमें प्रकाश बादल, देवकन्या ठाकुर, विनोद भावुक और राजीव त्रिगर्ती कविता पाठ करेंगे।
विज्ञापन

4 जुलाई को बाल कार्यक्रम

कविताओं पर केआर भारती, सीआरबी ललित, टीआर शर्मा और डा. तुलसी रमण समीक्षक टिप्पणी करेंगे। 4 जुलाई को प्रात: 11.00 बजे नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से बाल कार्यक्रम करवाया जाएगा।

दोपहर का सत्र आधार प्रकाशन पंचकूला के सहयोग से होगा। वरिष्ठ कहानीकार एसआर हरनोट का कहानी पाठ होगा। चर्चा के लिए राजेश जोशी, शिवानी चोपड़ा, हेमराज कौशिक और मीनाक्षी पॉल बुलाए गए हैं।

5 जुलाई का दिन जनजातीय संगोष्ठी पर केंद्रित रहेगा। 6 जुलाई को पुस्तक मेले के समापन से पहले अकादमी एक बहुभाषी कवि सम्मेलन करेगी। इसमें स्थानीय कवियों के साथ देश के लगभग 20 कवि भाग ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें