कांग्रेस कार्यकाल में केसीसी बैंक के करीब 2200 कर्मचारियों से छीना गया बोनस का हक फिर से बहाल हो सकता है। केसीसी बैंक प्रबंधन अपने सभी कर्मचारियों को इस साल बोनस देने को लेकर विचार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो केसीसी बैंक के कर्मचारियों को जल्द ही बोनस मिलेगा।
बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस देने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस पर निर्णय नहीं हुआ है। इस वित्तीय वर्ष में बैंक के शुद्ध लाभ में हुई बढ़ोतरी के चलते बैंक प्रबंधन अपने कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने पर विचार कर रहा है। वर्ष 2018 में बैंक प्रबंधन ने बढ़ते घाटे का हवाला देकर अपने कर्मचारियों को बोनस देने से हाथ खींच लिए थे।