फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों से गुलजार होगा मनाली, बिग-बी, रितिक और प्रभास आएंगे

Wed, 30 Oct 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बर्फ की चादर बिखरते ही मनाली बॉलीवुड सितारों से गुलजार हो जाएगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, बाहुबली से सुर्खियों में आए साउथ के सुपरस्टार प्रभास समेत कई बड़े सितारे यहां शूटिंग करेंगे। मनाली में सुपरहिट फिल्म कृष की शूटिंग के बाद रितिक रोशन एक बार फिर पर्यटन नगरी की वादियों में शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन


आलिया भट्ट भी अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आ सकती हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के आने की भी खबरें हैं। एक साथ इतनी सितारे आने से मनाली में पर्यटन व्यवसाय को पंख लग सकते हैं। अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए आ रहे हैं। बस इंतजार है तो बर्फबारी का। कई सितारे नवंबर के पहले हफ्ते में यहां पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

अगर बर्फबारी हुई तो ही ये संभव है। यही नहीं साउथ की कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां पर प्रस्तावित हैं। बॉलीवुड सहित साउथ की कई यूनिटें यहां के स्थानीय फिल्म कोऑर्डिनेटरों के संपर्क में हैं। यशराज बैनर समेत कई निर्माता निदेशक मनाली में बर्फबारी में शूटिंग का सपना संजोए हुए हैं। जिनमें रितिक रोशन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह समेत कई कलाकार मनाली का रूख करेंगे।

फिल्म यूनिटें लगातार मनाली और रोहतांग के मौसम का अपडेट ले रहे हैं। मनाली में सफेद चांदी की परत बिछते ही बॉलीवुड के सितारे मनाली का रुख करेंगे। स्थानीय कोआर्डिनेेटर अनिल कायस्था ने कहा कि ब्रह्मास्त्र के अलावा के अलावा बॉलीवुड के कई बैनर शूटिंग के लिए अपडेट ले रहे हैं। रमेश रजनू ने कहा कि बाहुबली के प्रभास समेत कई साउथ के कलाकार मनाली में शूटिंग को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें