बॉलीवुड स्टार सनी देओल का मनाली से विशेष लगाव है। वे लंबे अरसे से किराये का मकान लेकर कुल्लू-मनाली के बीच वामतट मार्ग पर सरसेई में रह रहे हैं, लेकिन वह इलाके के विकास को लेकर भी अपना मत रखते हैं।
बॉलीवुड स्टार सनी देओल का मनाली से विशेष लगाव है। वे लंबे अरसे से किराये का मकान लेकर कुल्लू-मनाली के बीच वामतट मार्ग पर सरसेई में रह रहे हैं, लेकिन वह इलाके के विकास को लेकर भी अपना मत रखते हैं। सरसेई में सनी देओल के घर को जाने वाली सड़क और उसके आगे स्थित शिवजी पुरातन मंदिर तक जाने वाली सड़क की हालत बरसात के चलते खराब हो गई है। ऐसे में सड़क को ठीक करवाने के लिए उन्होंने विकास खंड अधिकारी नग्गर ओशिन शर्मा को इसके इसके समाधान के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विकास खंड अधिकारी नग्गर ओशिन शर्मा का कहना है कि वह बॉलीवुड स्टार सनी देओल के बुलावे पर उनके घर पहुंचीं। सनी देओल ने इलाके के विकास का मसला उठाया तो उन्होंने तत्काल सरसेई पंचायत के सचिव को बुलाकर सड़क के सुधार के लिए उचित कदम उठाने को कहा। बीडीओ ओशिन शर्मा का कहना है कि सनी देओल जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। उन्होंने उनके साथ करीब एक घंटे तक मनाली के विकास पर चर्चा की है। इसको लेकर ओशिन शर्मा ने सनी सेओल के साथ हुई चर्चा के फोटो अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किए हैं।