फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए लोकेशन देखने इस हेरिटेज गांव में पहुंचे बॉलीवुड स्टार आमिर खान

Thu, 25 Apr 2019 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
परागपुर में आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार एवं फिल्म निर्माता आमिर खान नई फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने गुरुवार को कांगड़ा जिले के हेरिटेज गांव परागपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कई जगह शूटिंग के लिए लोकेशन देखीं। उन्हें कई लोकेशन पसंद भी आई हैं।

विज्ञापन


ऐसे में आमिर की फिल्म में हेरिटेज गांव के दृश्य दर्शकों को देखने के लिए मिल सकते हैं। इससे पहले हेरिटेज गांव में कई एलबम और विज्ञापनों की शूटिंग हो चुकी है।

गुरुवार को आमिर खान के साथ परागपुर पंचायत प्रधान सुदेश शर्मा और पूर्व प्रधान रुपिंद्र सिंह डैनी भी मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने आमिर खान को विभिन्न साइटों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिसंबर या जनवरी में वह फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के लिए परागपुर में भी कई सीन फिल्माए जाएंगे। आमिर ने कांगड़ा के विभिन्न स्थानों में फिल्म के लिए लोकेशन देखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें