फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मनाने मनाली पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने बर्फ में की खूब मस्ती

Tue, 06 Nov 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 5

 बॉलीवुड स्टार और हिमाचल की बेटी कंगना रणौत अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहाड़ों की गोद में बनाए गए आशियाने में दिवाली पर्व मनाने के लिए मनाली पहुंचीं हैं। इस दौरान कंगना ने अपने परिजनों के साथ बर्फ में खूब मस्ती की। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना बहन रंगोली के साथ पर्यटन स्थल मनाली के पास बर्फ में मस्ती करतीं नजर आईं।  कंगना मनाली के सिमसा में बनाए गए अशियाने कार्तिक निवास में ठहरी हैं। कंगना इस बार करीब 30 करोड़ से बने अपने सपनों के महल और बर्फ की सफेद चादर से ढकी मनाली के पहाड़ों के बीच दिवाली मना रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मनाली में कंगना की परिवार के लोगों के साथ अपने घर में पहली दिवाली है।  कंगना अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ मनाली में दीपावली मनाकर अपनी बचपन की यादों को ताजा की।कंगना मनाली में दीपावली बनाने के लिए भी बहुत उत्साहित दिखीं।
 

4 of 5
तीन दिन मनाली में ठहरने के बाद वे मुंबई लौट जाएंगी। कंगना मनाली में पढ़ी हैं। उन्हें मनाली बहुत पसंद है। कंगना का सपना था कि वे मनाली में ही घर बनाकर रहें। उनके मुताबिक मनाली उनके दिल और दिमाग में रहता है।पर्यटन नगरी मनाली में उनके बचपन की यादें अविस्मरणीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। मनाली में आकर उन्हें दिल से खुशी होती है।मानसिक और आत्मिक शांति भी मिलती है। कंगना की मनाली में नव निर्मित घर में यह पहली दिवाली होगी। कंगना के मनाली पहुंचने पर उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। पर्यटन कारोबारियों को भी बॉलीवुड की हस्तियों के आने से दिवाली पर पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें