कुल्लू और मनाली की वादियां बॉलीवुड सितारों से जगमग होंगी। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही यहां एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर रोमांस करेंगे। दोनों यहां की वादियों में शूटिंग के लिए पहुंचने वाले हैं। बस इंतजार है तो बर्फ के फाहे गिरने का।
रणबीर कपूर राइजिंग स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आएंगे। अक्षय कुमार अपनी होम प्रोडक्शन की एक फिल्म की शूटिंग को देवभूमि का रुख करने वाले हैं। इसके अलावा भी कई छोटी-बड़ी फिल्मों की शूटिंग मनाली में प्रस्तावित है।