उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। इसके लिए वे लोकेशन तलाश रही हैं। बुधवार को जरीन खान ने देवभमि कुल्लू में ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग भी की।
जरीन की मैनेजर मीरा ने बताया कि जरीन ने अपने बैनर की फिल्म के लिए स्टोरी से लेकर स्क्रीन प्ले तक सब तैयार कर लिया है। उन्हें एक लव स्टोरी के लिए मनोरम वादियों की तलाश है।
इसके लिए वे मनाली की वादियों में कहानी के मुताबिक लोकेशन खोज रही हैं। स्थानीय समन्वयक रमेश रजनू ने बताया कि जरीन के साथ उनका परिवार भी मनाली पहुंचा है।