फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने किए मां ज्वाला के दर्शन, चखा कांगड़ी धाम का स्वाद

Tue, 28 Jan 2020 05:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
ज्वालाजी में यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित शक्तिपीठ ज्वालाजी में बॉलीवुड अभिनेत्री व फेयर एंड लवली गर्ल यामी गौतम ने अपनी माता अंजली गौतम व बहन सुरीली के साथ पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। फिल्मों में मिल रही सफलता के कारण यामी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने बताया कि माता ज्वाला व नयना देवी का हाथ हमेशा उनके साथ है। जल्द ही वह कई बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। 

विज्ञापन


मंदिर पहुंचे लोगों को अभिनेत्री के आने की खबर लगते ही फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि, यामी ने किसी को निराश नहीं किया और सबके साथ सेल्फी ली। थोड़ी देर के लिए यामी मंदिर में रुकीं और ज्वाला मां का ध्यान भी लगाया। इससे पहले पुजारी प्रवीण शास्त्री ने विधिवत दर्शन करवाए। पुजारियों ने उन्हें माता का सिरोपा भी भेंट किया। 

यामी मूल रूप से जिला बिलासपुर से हैं और ज्वालाजी में उनके ननिहाल हैं। यामी यहां अपने मामा के बेटे के यज्ञोपवीत संस्कार में शिरकत होने के लिए आईं थीं। उन्होंने कार्यक्रम में कांगड़ी धाम का जायका भी लिया और इसे बेहद पसंद किया। हाल ही में आई उनकी फिल्म बाला ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। इससे पहले भी वह विक्की डोनर, काबिल, एक्शन जेक्शन, उरी सर्जिकल स्ट्राइक में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें