प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में चार और पांच नवंबर को मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फवारी होने की संभावना जताई है। उधर, रविवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।
सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। रविवार और सोमवार को आसमान में बादल भी छाए रहे। राजधानी शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3, धर्मशाला में 22.8, ऊना में 30.8, नाहन में 25.5, सोलन में 24.5, सुंदरनगर में 27, भुंतर में 26.7,
कल्पा में 17.4, मंडी में 28.1, हमीरपुर में 25.8, बिलासपुर में 25, कांगड़ा में 25.9, मनाली में 21 और चंबा में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। केलांग में 1.4, कल्पा में 3, मनाली में 5, भुंतर में 7.2, सोलन में 7.8, सुंदरनगर में 8.6, शिमला में 10.4 और धर्मशाला में 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।