फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, कुल्लवी टोपी पहनाकर किया स्वागत

Thu, 04 Mar 2021 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
मनाली में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला साउथ फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मनाली पहुंची हैं। वह मनाली के समीप घुड़दौड़ में बने पांच सितारा होटल में रुकी हैं। रिजॉर्ट के संचालक प्रसिद्ध बागवान नकुल खुल्लर और उनके बेटे कुणाल खुल्लर ने कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर अभिनेत्री का स्वागत किया। वर्ष 2015 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली उर्वशी ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में साइन की हैं।

विज्ञापन


साउथ फिल्म की शूटिंग मनाली तथा लाहौल में हो रही है। गुरुवार को फिल्म की शूटिंग लाहौल के पागलनाला में जमी बर्फ पर हुई। नकुल खुल्लर ने बताया कि करीब एक सप्ताह तक उर्वशी मनाली तथा लाहौल में शूटिंग करेंगी। कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की शूटिंग मनाली में चल रही है। इससे पहले शूटिंग के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और परेश रावल भी मनाली में शूटिंग कर चुके हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी, नागार्जुन, भूमिका चावला और रहमान समेत कई कलाकार शूटिंग के लिए मनाली की वादियों में आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें