फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद खन्ना को बेहद पसंद थे पहाड़ी लोग, तारीफ में कही थी ये बातें

Fri, 28 Apr 2017 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सादगी पसंद जीवन जीने वाले और ओशो के अनुयायी पूर्व सांसद एवं अभिनेता विनोद खन्ना जब हिमाचल के सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के परगणा मलौण के सौर में आए थे तो सभी के दिलों को लुभा गए थे।
विज्ञापन


वे एक नवंबर, 2012 को अर्की के सांसद गोविंद राम शर्मा के लिए प्रचार करने आए थे। लोगों से बड़े सौहार्दपूर्ण तरीके से मिले और उन्हें लोगों ने भी अंत तक पूरी तन्मयता के साथ सुना। 2012 के इस चुनाव में अर्की के विधायक गोविंद शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

विनोद खन्ना ने उस समय कहा था कि हिमाचल प्रदेश के लोग सभ्य और शालीन हैं। वे जब भी हिमाचल आए हैं और इस पवित्र देवभूमि पर कदम रखा है तो उन्हें एक सुखद अनुभूति हुई है। उनका कहना था कि वे जब भी हिमाचल आए, उन्हें हिमाचलियों ने पूरा मान-सम्मान और आदर सत्कार दिया है। इसे वे कभी भुला नहीं सकते हैं।
विज्ञापन


आज यह हस्ती हमारे बीच नहीं रही है, लेकिन उनकी कही हुई बातें आज भी पूरी तरह से जहन में हैं। लोगों को उनके निधन से गहरा धक्का लगा है। परम सद्गुरु ओशो के सानिध्य में रहने के चलते विनोद खन्ना ने फिल्मी दुनिया को अलविदा तक कह दिया था। इस बात को उन्होंने साझा भी किया था और सतगुरु ओशो के साथ बिताए वे दिन भी याद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें