मनोज वाजपेयी ने साल 1994 में शेखर कपूर की निर्देशन में बनी बैंडिट क्वीन से अपने कॅरियर की शुरुआत की। डिफ में फिल्म लेखक असीम छाबरा ने मनोज वाजपेयी एडं द आर्ट ऑफ एक्टिंग कार्यक्रम में उनके साथ बीतचीत की।
इस दौरान मनोज वाजपेयी ने अभिनय में आने से पहले उनके परिश्रम और अभिनय के क्षेत्र में अपने अनुभव सांझा किए। शुक्रवार को डिफ के दूसरे दिन तीन स्क्रीनस में करीब एक दर्जन फिल्मों का प्रसारण किया गया। इसमें हिमाचल के सिद्घार्थ चौहान के निर्देशन में बनी पाशी फिल्म का भी प्रसारण किया गया।
हिमाचल के दुर्गम गांव में युवक की इच्छाओं और उसके संघर्ष पर आधारित 32 मिनट की फिल्म के निर्देश सिद्धार्थ शिमला के रहने वाले हैं, जबकि 2015 में ब्वॉयज डोंट वीयर नेल्स पोलिस और 2015 में पापा फिल्म बना चुके हैं।