बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन हिमाचल के मंडी जिला की बेटी व पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह की आवाज व अभिनय के कायल हो गए हैं। शिवरंजनी के हाल ही में लॉन्च हुए नए गाने 'ट्रिप अभी बाकी है' में शिवरंजनी की परफॉरमेंस को देख कर ऋतिक रोशन ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
इस गाने को लॉन्च होने के तीन दिन के भीतर ही दुनिया भर में करीब दो मिलियन लोग देख चुके हैं। देश ही नहीं दुनिया भर में हिमाचल की बेटी की आवाज व अभिनय को खूब पंसद किया जा रहा है। मिडल ईस्ट देशों व रूस में यह गाना अधिक वायरल हो रहा है। बॉलीवुड गायकों शान, सलीम मर्चेंट, रितेश सिद्धवानी ने शिवरंजनी सिंह को गाने में शानदार परफॉरमेंस के लिए बधाई दी है।