फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए घर में आराम फरमा रहे हैं अनुपम खेर, पड़ोसियों का भी पूछा हालचाल

Tue, 28 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर अपने चाहने वालों को कभी निराश नही करते है। उनकी इसी जिंदादिली के लोग कायल है। सोमवार को खेर सुबह आठ बजे अपने घर से होटल सिसिल में जिम किया, और पौने ग्यारह बजे के करीब घर लौटे। जतोग के समीप रेलवे ट्रैक से दूर
विज्ञापन


गाड़ी खड़ी हुई और अनुपम पैदल अपने घर जाने लगे। इसी बीच उनकी ऑक्लैंड स्कूल में पढ़ने वाली एक परिचित छात्रा से मुलाकात हो गई। खेर ने बच्ची से उसका हालचाल जाना। खेर ने कहा आपकी सेहत में सुधार हैं। बच्ची ने हां में सर हिलाया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी से भी की बात

अनुपम ने स्कूली छात्रा से हाथ मिलाया और वहां से बॉय कहकर चले गए। इसी बीच जब अनुपम रास्ते में जा रहे थे, तो उन्होंने एक सफाई वाले से भी बात की। रविवार को टुटू के जतोग में अपना घर खरीदने के बाद वह पहली बार घर से बाहर निकले थे। लोगों को

बॉलीवुड अभिनेता के शिमला में होने की सूचना मिलने के बाद उनके घरों के पास झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही थी। ऐसे में जब अनुपम रास्ते से अपने घर लौट रहे थे तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नही किया और सेल्फी खिंचवाई। इसके बाद अनुपम दिन भर अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें