फंदे पर झूल कर मौत को गले लगाने वाले ग्यारह साल के अमित कुमार का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजह का पता लगाने में मदद मिल सकती थी। शुरूआती जांच में सभी यह मान कर चल रहे हैं अमित ने खुद फंदा लगाकर जान दी है।
हिमाचल: ब्लू व्हेल गेम ने ली एक और बच्चे की जान, सुसाइड नोट में लिखा-' मुझसे कोई प्यार नहीं करता'
घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट इस ओर संकेत करता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हालांकि हर पहलु को खंगाल रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अभाव में जांच की चुनौतियां बढ़ गई हैं।
मौत का खेल, ब्लू व्हेल की पहेली नहीं सुलझी तो मासूम अमित ने दे दी जान
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराने से अभिभावकों ने इनकार कर दिया था। इस बीच पुलिस ने अमित के पिता का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार इस तरह के मामलों का सच जानने के लिए सुसाइड नोट को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाता है। लिखावट के नमूनों का मिलान किया जाता है।