फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफरी नेचर पार्क में पहुंचे ब्लू शीप और गोल्डन तीतर, वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशखबर

Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 ब्लू शीप और गोल्डन तीतर देखने को मिलेंगे। वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम के तहत दार्जिलिंग चिड़ियाघर से 21 वन्य जीव कुफरी लाए गए हैं। 
विज्ञापन
ब्लू शीप(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुफरी नेचर पार्क में पहली बार ब्लू शीप और गोल्डन तीतर देखने को मिलेंगे। वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम के तहत दार्जिलिंग चिड़ियाघर से 21 वन्य जीव कुफरी लाए गए हैं। इनमें तीन ब्लू शीप, चार गोल्डन तीतर, चार लेडी एमहर्स्ट तीतर, चार सिल्वर तीतर और छह रेड जंगल फाउल शामिल हैं।  इन वन्यजीवों को लाने के लिए कुफरी नेचर पार्क के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा की अगुवाई में वन विभाग की टीम दार्जिलिंग गई थी।  टीम 19 नवंबर को दार्जिलिंग रवाना हुई और 26 नवंबर को कुफरी चिड़ियाघर लौटी।

विज्ञापन


इन वन्यजीवों को फिलहाल क्वारंटाइन में रखा गया है और कुछ दिन बाद बाड़े में रख दिया जाएगा। वन्यजीव विनियम कार्यक्रम के तहत कुफरी नेचर पार्क से तीन हिमालयन घोरल, छह चीयर तीतर, चार खलीज तीतर और छह रेड जंगल फाउल दार्जिलिंग को सौंपे गए हैं। वन्य प्राणी वन मंडल शिमला के उप अरण्यपाल एन. रविशंकर ने बताया कि कुफरी नेचर पार्क में पशु और पक्षियों का संग्रह बढ़ाने के लिए दार्जिलिंग से 21 वन्यजीव लाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें