फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: क्यूएफएक्स मामले में पुलिस ने चार और आरोपी किए गिरफ्तार, ठिकानों पर दी जा रही दबिश

Mon, 27 Nov 2023 11:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों में दबिश दे रही है। इस बीच मंडी पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता पाई है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्यूएफएक्स कंपनी के जरिये फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों में दबिश दे रही है। इस बीच मंडी पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सफलता पाई है। इनमें से तीन मंडी के जोगिंद्रनगर के हैं, जबकि एक ऊना जिला के अंब से है। आरोपियों ने इस मामले में क्या भूमिका निभाई है, इस पर पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपियों में रमेश (32) निवासी नकेहड़ तहसील जोगिंद्रनगर, केवल कृष्ण (51) गांव व डाकघर टकराला तहसील अंब जिला ऊना, चमन लाल (44) निवासी गांव पंचजन तहसील जोगिंद्रनगर और जितेंद्र कुमार उर्फ जुली (45) गांव बालकरूपी तहसील जोगिंद्रनगर को गिरफ्तार किया गया है । इससे पहले इस मामले में तीन गिरफ्तारियां हो चुकी थीं, जिनमें एक महिला निदेशक भी शामिल है।

विज्ञापन


उधर, एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी पहलुओं को पुलिस जांच रही है और लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। बता दें कि क्रिप्टोकरंसी की तरह ही मंडी पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 210 करोड़ के निवेश का खुलासा किया है। क्यूएफएक्स नाम की इस कंपनी का नेटवर्क हिमाचल सहित 4 और अन्यों राज्यों में फैला हुआ था। अभी तक इस कंपनी के तीन कार्यालय सील हो चुके हैं। यह कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग अधिकृत नहीं थी। इसके लिए उनके पास जरूरी लाइसेंस भी नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें