ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को आयोजित किए गए ब्लू बेल्ज पब्लिक स्कूल ढली के वार्षिक समारोह में होलिया में उड़े रे गुलाल.... छोरा मैं हरियाणे का... और पहाड़ी नाटी और विभिन्न राज्यों के लोग गीतों पर नृत्य पेश कर राज्यों की लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष बंता ने मुख्यातिथि विधायक अनिरुद्ध सिंह का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने स्कूल में तीन वर्षों में कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह की शुरूआत शिव स्तुति से हुई जिसमें छात्राओं ने क्लासिकल नृत्य पेश किया। छात्र कलाकारों की विभिन्न राज्यों के लोक गीतों पर पेश किए गए नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसमें मराठी मला जाउदया न करी..., बंगाली लोक गीत पिया घर आओ रे...गीत पर डांस किया।
मेधावियों को किया गया सम्मानित
स्कूल के इस कार्यक्रम में कक्षाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार बांटे गए। इनमें पायल, समीर, अक्षरा, जेसिका, निमित रेष्टा, कुनाल, अक्षरा, आस्तिक दुल्टा, स्वाति, अंजेल कौंडल, वंशित डोगरा, प्रियंका गर्ग, शगुन दुल्टा को अव्वल आने पर नवाजा गया।
साथ ही सुमित शर्मा, वंशिका नेगी, आंचल, आयूशी कंवर, रिया, लगन कौर, कृष प्रीति, अक्षित, भूमिका गुप्ता, जागृति गर्ग, कोमल शर्मा, पियूष राजटा, हरप्रीत सिंह, मृनाली गौतम, अमित कुमार, राहुल गर्ग, रजत शर्मा, सिमरन झामटा, ज्योति, हिताक्षी राजटा, तमन्ना झामटा, समरजीत कौर, शिवांगी सूद, अभिषेक वर्मा, विशाखा धीमान, अरमान काल्टा, नीलम गर्ग, सुगंधा सूद, अक्षय ठाकुर आदि भी सम्मानित किया गया।