फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घुमारवीं में दो गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष , तीन युवक घायल, एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसाए

Tue, 03 Sep 2024 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)

सार

दिनदहाड़े शहर में हुई इस गुंडागर्दी ने दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षित शरण लेने पर मजबूर कर दिया। राहगीर जान बचाकर भागे। 
विज्ञापन
घुमारवीं में दो गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं शहर में सोमवार शाम को युवाओं के दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। बस अड्डा से शुरू हुई लड़ाई आधा किलोमीटर दूर तक चलती रही। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर खूब पत्थर बरसाए। तीन युवकों को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कुछ युवक मौके से भाग गए। छह युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। सोमवार दोपहर बाद करीब 4 बजे कुछ युवा आपस में लड़ाई करते हुए बस अड्डा से कैंटीन वाली गली होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचे। यह आपसी लड़ाई विश्राम गृह तक चलती रही। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है।

विज्ञापन



इस दौरान जैसे ही यह दोनों गुट विश्राम गृह के नजदीक नेशनल हाईवे पर पहुंचे, जहां जमकर ईंट पत्थर चले। तीन युवकों के सिर फट गए। एक महिला कांस्टेबल भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन युवक उनके मौजूद होने पर भी नहीं माने। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकतर युवा नशे में थे। लड़ाई का भयंकर रूप देखकर किसी ने पुलिस थाने में फोन कर सूचित किया। दर्जनभर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब जाकर युवकों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

एक गुट के घायल हुए एक युवक ने बताया कि वह घर में था। इस दौरान कुछ युवक उसे घर से उठा कर घुमारवीं ले गए, जहां पर मारना शुरू कर दिया। दूसरे गुट की तरफ से लहूलुहान हुए युवक ने बताया कि एक लड़का उसकी बहन को परेशान करता है। जब उससे पूछने लगे तो उसने हमला कर दिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवाओं की आपसी लड़ाई के चलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ युवाओं को थाना लाया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की पोल खुली, पुलिस गश्त के दावे हवाई
दिनदहाड़े शहर में हुए इस खूनी संघर्ष ने दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षित शरण लेने पर मजबूर कर दिया। अफरातफरी के चलते राहगीर जान बचाकर भागे। गनीमत रही कि दो गुटों की आपसी लड़ाई में किसी राहगीर को चोट नहीं लगी। बाजार में दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम ने कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर में पुलिस के गश्त के दावे हवा में दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें