फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकताओं से किया आह्वान, राजीव के सपनों को करें साकार

Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

विज्ञापन


 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज हम सब उस महान विभूति की 27वीं पुण्य तिथि के अवसर पर इकट्ठे हुए हैं, जिन्होंने दूरदर्शी नेतृत्व और सोच ने इस देश को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि 18 साल के युवाओं को वोट देने का अधिकार, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पंचायतीराज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना जिस नेता की सोच थी, वह राजीव गांधी थे। उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि आज भारत सूचना क्रांति के क्षेत्र में अग्रणी देश है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ता का आह्वान किया कि हम सब मिलकर राजीव गांधी के सपनों को पूरा करें। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, उपाध्यक्ष  केहर सिंह खाची, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप वर्मा, राज कुमारी सोनी और रितेश कपरेट समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें