फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज मैदान पर लगा ‘मेला रक्त दानियों का’

Sun, 19 Oct 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेव लाइफ संस्था ने शनिवार को एतिहासिक रिज मैदान पर ‘मेला रक्तदानियों का’ के नाम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने किया। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है।
विज्ञापन


बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रम की सराहना की और संस्था को 5 हजार देने की घोषणा की। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सेंट एडवर्ड स्कूल प्रथम, डीएवी लक्कड़ बाजार द्वितीय और एसडी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। फोक डांस में पहले और दूसरे स्थान पर ऑकलैंड स्कूल और तीसरे स्थान पर आर्यसमाज स्कूल ने कब्जा जमाया।

चित्रकला में एसडी स्कूल के अंकित ने पहला, ऑक्लैंड की आयूषी ने दूसरा तथा डीएवी लक्कड़ बाजार के राघव सूद ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। मेंहदी में दीक्षिता पहले, कृतिका दूसरे और भारती तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें