फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात घर में हुआ जोरदार धमाका, पांच लोग झुलसे

Fri, 21 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के घुमारवीं शहर के पुराने बस अड्डे के पास वीरवार देर रात को जोरदार धमाका हुआ। तेज धमाके की वजह से मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। धमाका कैसे हुआ इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि सिलेंडर की गैस लीक होने की वजह से यह धमाका हुआ। फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ नमूने जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार गोल गप्पे का व्यवसाय करने वाला मदन निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) अपने परिवार के साथ भपराल निवासी अमर जीत सिंह के मकान में रहता था। रात करीब तीन बजे अचानक घर में धमाका हो गया।

धमाके से मकान की छत और दीवारें गिर गईं। इससे मदन (36), शेर सिंह (6), गंगा (8), चंद्र कांता (15), विजेंद्र (9) घायल हुए। धमाके की वजह से घायलों के शरीर भी काफी हद तक झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां से चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


धमाके के कारण तीन कमरों के मकान की छत व दीवारें गिर गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने परिवार को मलबे से निकालकर घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। इसके चलते क्षतिग्रस्त मकान से एक सिलेंडर मिला है, जिसे फोरेंसिक टीम अपने साथ ले गई है। धमाका किस वजह से हुआ, इसकी अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिलेंडर फटने से यह धमाका हुआ।

डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकि से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें