फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Turtle: चंबा जिले के भियोड़ गांव में मिला काला कछुआ, वन विभाग ने जलाशय में छोड़ा

Mon, 04 Sep 2023 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा जिले में आज तक जिस भारतीय काले कछुए को कभी नहीं देखा गया। उसको शहर के साथ लगते गांव में देखा गया। ग्रामीण ने इसे देखते ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
भियोड़ गांव में मिला काला कछुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज तक जिस भारतीय काले कछुए को कभी नहीं देखा गया। कछुए को शहर के साथ लगते गांव में देखा गया। ग्रामीण ने इसे देखते ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। भारतीय काला कछुए को इससे पहले कभी भी चंबा में नहीं देखा गया। इसे गांव में देखकर वन विभाग भी हैरान है। फिलहाल वन विभाग के वन खंड अधिकारी सुनील कुमार और उनकी टीम ने गांव में जाकर भारतीय काले कछुए को पकड़ा और वन मंडल कार्यालय पहुंचाया। यहां से कछुए को राजनगर के पास जलाशय में छोड़ दिया गया ताकि कछुआ वहां पर सुरक्षित तरीके से रह सके।

विज्ञापन


इतना ही नहीं वन विभाग इस बात को लेकर भी विचार कर रहा है कि आखिरकार चंबा में काला कछुआ कहां से पहुंचा। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद कोई व्यक्ति कछुए को पालने के लिए बाहरी राज्य से यहां लाया हो। बाद में इसे ऐसे ही छोड़ दिया। यह चलते-चलते भियोड़ गांव में सुरेश कुमार के घर के पास पहुंच गया। उन्होंने इसकी तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग चंबा में ऐसे स्थानों की तलाश कर रहा है जहां इस प्रजाति के कछुए होने की उम्मीद हो सकती है। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि भियोड़ गांव में कछुआ मिला है। इसे सुरक्षित जलाशय में छोड़ दिया है। यह प्रजाति चंबा में नहीं पाई जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें