फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ब्लैक कैप्स ने एक ही दिन दो मैच जीते, अगले दौर में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल स्ट्राइकर और आईपीएच को हराया
विज्ञापन

रॉक स्टार कांगड़ी ने फ्रेंड्स इलेवन को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। जिले के सुन्नी क्षेत्र में चल रही सुन्नी-भांजी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन पांच मैच खेले गए। मंगलवार को ब्लैक कैप्स टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और एक ही दिन में दो मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। ब्लैक कैप्स ने रॉयल स्ट्राइकर और आईपीएच टीमों को शिकस्त दी। चौथे दिन रॉक स्टार कांगड़ी ने भी अपना मैच जितने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


चौथे दिन पहला मैच राइजिंग स्टार और फ्रेंड्स इलेवन के बीच खेला गया जिसमें फ्रेंड्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला ब्लैक कैप्स और आईपीएच के बीच खेला गया। इस मैच में ब्लैक कैप्स ने अपनी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीसरे मैच में रॉक स्टार कांगड़ी और फ्रेंड्स इलेवन आमने-सामने थे। इस कड़े मुकाबले में रॉक स्टार कांगड़ी ने विपक्षी टीम को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। चौथा मैच रॉयल स्ट्राइकर करसोग और गुमा के बीच खेला गया जिसका परिणाम नहीं आया था। दिन का अंतिम और पांचवां मैच ब्लैक कैप्स और रॉयल स्ट्राइकर करसोग के बीच हुआ। ब्लैक कैप्स ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल स्ट्राइकर करसोग को मात दी और मैच अपने नाम किया। खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन ब्लैक कैप्स ने दो मैच जीते। रॉक स्टार कांगड़ी ने भी अपना मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें