फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का काला कारोबार: कुल्लू से कूरियर से भी हो रही चरस की सप्लाई, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Sat, 07 May 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि लैफ्ट बैंक में डिलीवरी लिमिटेड के कूरियर ऑफिस में एक लड़का चार मई को कूरियर के लिए 12 पैकेट छोड़ गया था। चरस की गंध आने पर पैकेट की जांच की गई तो इसमें 313 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
चरस(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चरस के लिए दुनिया में बदनाम हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी से अब कूरियर से भी बाहरी राज्यों के लिए चरस की सप्लाई हो रही है। इसका खुलासा तब हुआ, जब एक युवक 377 ग्राम चरस 18 अलग-अलग पैकेटों में लाया। इससे पहले चार मई को भी युवक कूरियर के 12 पैकेट लेफ्ट बैंक स्थित डिलीवरी लिमिटेड के कार्यालय में लाया था। छह मई को वह छह और पैकेट लाया। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया है। सूबे में इस तरह से चरस सप्लाई का यह पहला मामला है। चरस माफिया के इस नए तरीके से पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस को सूचना मिली थी कि लैफ्ट बैंक में डिलीवरी लिमिटेड के कूरियर ऑफिस में एक लड़का चार मई को कूरियर के लिए 12 पैकेट छोड़ गया था। चरस की गंध आने पर पैकेट की जांच की गई तो इसमें 313 ग्राम चरस बरामद हुई।

विज्ञापन


एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि चार मई को एक युवक कूरियर के पैकेट छोड़ने आया था। उसे वह चेहरा देखकर पहचान सकता है। पुलिस ने डिलीवरी लिमिटेड के कर्मचारी के साथ युवक की तलाश शुरू की। डिलीवरी लिमिटेड के बाहर नेशनल हाइवे-तीन पर शनिवार शाम करीब 4:30 बजे भुंतर की ओर से आ रहे एक युवक को कर्मचारी ने पहचान लिया। युवक ने पीठ में एक पिट्ठू बैग डाला था। कर्मचारी की पहचान पर पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक ने अपना नाम दीपक (20) निवासी बैहड़ तहसील सरकाघाट जिला मंडी बताया। उसके कब्जे से छह अन्य पार्सलों में 64 ग्राम चरस बरामद हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि इस तरह का यह पहला मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें