नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां संस्थान बंद किए हैं, भाजपा वहां विरोध प्रदर्शन करेगी। 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 15 से 28 फरवरी तक जिला मुख्यालयों पर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां संस्थान बंद किए हैं, भाजपा वहां विरोध प्रदर्शन करेगी। 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 15 से 28 फरवरी तक जिला मुख्यालयों पर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे। इसमें सभी भाजपा विधायकों ने भाग लिया। कहा कि बैठक में कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
विज्ञापन
रणधीर शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 619 सरकारी संस्थाओं को बंद कर दिया है। जबसे कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से केवल तुगलकी फरमान जारी हो रहे हैं। इन संस्थाओं को बंद करना प्रदेश हित में नहीं है। सरकार बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय बंद कर चुकी है। 291 पीएचसी पर ताले लग चुके हैं। 3 तहसीलों, 20 उप तहसीलों को भी बंद कर दिया गया है। 9 कानूनगो सर्किल, 80 पटवार सर्किल, 17 आईटीआई, 2 श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय, 2 राजस्व उपमंडल, 16 पीडब्ल्यूडी सर्किल, मंडल, उपमंडल, 18 एसडीपीओ, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट, 3 आयुर्वेद अस्पताल, 41 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र, 32 जल शक्ति विभाग कार्यालय ,11 बीडीओ दफ्तर और 40 अन्य विभाग बंद कर दिए गए हैं। कहा कि फिजूलखर्ची में कांग्रेस काफी आगे चल रही है। छोटे से प्रदेश में मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री की भी घोषणा कर दी गई। यह समझ नहीं आता कि हिमाचल प्रदेश में उपमुख्यमंत्री की क्या जरूरत पड़ गई।