फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भाजपा का होगा विस्तार, 31 को होगा गठन

Tue, 22 Mar 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती
विज्ञापन
हिमाचल में 31 मार्च को भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन हो सकता है। सतपाल सिंह सत्ती को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने तीन महीने का समय हो गया है, लेकिन अभी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार नहीं हुआ है। भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 31 मार्च को बुलाई है।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय दीपकमल में 1 अप्रैल को होगी।  बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती उपस्थित रहेंगे। केंद्र और प्रदेश के वरिष्ठ नेता इनमें शामिल होंगे। संगठनात्मक विषयों सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होनी है। सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ऐसे चेहरों को संगठन में शामिल करना चाहती है, जिनकी जनता के बीच पैठ हो।

बीजेपी समर्थित जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्यों को संगठन में जगह मिल सकती है। सत्ती की टीम में वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से युवाओं और महिलाओं को संगठन में जगह दी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि हिमाचल में जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। पार्टी में हर वर्ग को ध्यान में रखा जाएगा। जिम्मेवारी सौंपने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें