फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Tridev Sammelan: शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन सोलन में, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर आएंगे

Wed, 22 Jun 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, सोलन/शिमला

सार

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल और नाहन विधायक डॉ. राजीव बिदंल ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्होंने सम्मेलन को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 संसदीय क्षेत्र शिमला में भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन गुरुवार को सोलन में होगा। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद होंगे। इस दौरान प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बनेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल और नाहन विधायक डॉ. राजीव बिदंल ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्होंने सम्मेलन को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन


उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। त्रिदेव सम्मेलन में कुल 17 खंडों के सात हजार कार्यकर्ता भागलेंगे। इसमें हर कुर्सी पर कार्यकर्ता के नाम की स्लिप लगी होगी। जो कार्यकर्ता नहीं पहुंचेगा, उसकी कुर्सी खाली रहेगी। कार्यकर्ताओं की एंट्री क्यूआर कोड से होगी। इस कार्यक्रम का आरंभ सुबह दस बजे से होगा। प्रेस सचिव मुकेश गुप्ता ने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें