हमीरपुर में गरजे पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, बोले- कांग्रेस सरकार की हर गांरटी हुई फेल
वहीं, सीएम सुक्खू के गृह जिले में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मोर्चा संभाला। खराब तबीयत के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ऐतिहासिक गांधी पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ खूब गरजे। धूमल ने कहा कि एक साल पहले झूठ के बल पर कांग्रेस सत्ता में आई। प्रदेश में जनता आक्रोश में है। आपदा में जिन लोगों के घर घिरे वह टेंट में रहने को मजबूर हैं। यह जश्र का मौका नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की हर गांरटी फेल हुई है। पिछली दफा महिला शक्ति 1500 रुपये के धोखे में आ गई। कांग्रेस ने चुनावों में कईंयों के फार्म भरे और कईंयों के खाते में पैसा डाल दिया, लेकिन अब जनता समझ चुकी है। लोस चुनावों में भाजपा जीत हासिल कर तीसरी दफा सरकार बनाएगी। काम करने वाले गांरटी नहीं देते, कार्य करने वालों को गांरटी देने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की हर गांरटी पूरी हुई देश और विश्व में वर्तमान में मोदी का नाम ही गारंटी है। केंद्र सरकार ने 11 हजार मकान और करोड़ो रूपये सड़कों के लिए स्वीकृत किया, लेकिन कांग्रेसियों को प्रदेश में जेब में कैश चाहिए ताकि अपने चेहेतों को आगे बांट सकें। सरकार पैसे निश्चित योजना के तहत आते है और नियमों का पालन होता है। प्रदेश सरकार के नुमाइंदे इसके विपरित महज दोषारोपण में जुटी हुई है। धूमल ने कहा कि राजस्थान और झारखंड में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और हिमाचल में जनता जल्द नकार देगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोस चुनावों में भाजपा देश में 400 से अधिक सीट जीतेगी।