फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि विवाद के बहाने सत्ती ने सरकार पर साधा निशाना

Sun, 21 Sep 2014 02:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश विश्वविद्यालय में हो रही गुंडागर्दी, अराजकता और मारपीट की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि ये सारी घटनाएं कमजोर सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के कारण हो रही हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में जब-जब वीरभद्र सिंह की सरकार रही है, विवि का माहौल खराब हुआ है। कांग्रेस सरकार ने विवि की ग्रांट को 90 करोड़ से घटाकर 63 करोड़ कर दिया है। आज तक एक समय में इतनी फीस वृद्धि कभी नहीं हुई।

अत्यधिक फीस वृद्धि को वीरभद्र सिंह स्वयं जिम्मेदार हैं। कहा कि विवि में उप कुलपति के साथ मारपीट, छात्रों की गुंडागर्दी का एक बदनुमा नमूना है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के ईसी सदस्यों की ओर से घटना की निंदा करने से मामला हल नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्हें सरकार पर दबाव बनाकर ग्रांट इन एड बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विवि की स्वायतता को समाप्त कर दिया है। विश्वविद्यालय को भी सरकारी विभाग की तरह चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें