फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा बोले- चुनावी मौसम में हिमाचल में आनंद लेने आते हैं आनंद शर्मा

Sun, 24 Oct 2021 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले राजनीति की ट्यूशन लगवाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते रणधीर शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा के मोदी सरकार पर दिए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल से सांसद होने के बावजूद कभी आनंद शर्मा को हिमाचल की याद नहीं आती। वह चुनावी मौसम में हिमाचल में आनंद लेने आते हैं। कहा कि आनंद शर्मा की हिमाचल के लिए एकमात्र यही उपलब्धि है कि उन्होंने कांग्रेस में अपनी तरह हवाई नेता तैयार किए हैं, जो प्रधान का चुनाव तक नहीं लड़ सकते। रिज स्थित होटल आशियाना में प्रेस वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा बताएं कि तीन बार राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री रहने के दौरान उन्होंने हिमाचल के लिए क्या योगदान दिया। 

विज्ञापन


प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा था, तब कहां थे। आनंद शर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले राजनीति की ट्यूशन लगवाने की सख्त जरूरत है। महंगाई को लेकर रणधीर शर्मा ने आनंद शर्मा को याद दिलाया कि वह केंद्र में मंत्री थे, तब महंगाई में उछाल के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों को जिम्मेदार बताते थे। जो आनंद शर्मा आज तक एक भी चुनाव नहीं जीते, वह पांच से छह बार विधायक बनने वाले भाजपा नेताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। वह कांग्रेस के वंशवाद की राजनीति में फंसे हैं और अपनी ही पार्टी में दरकिनार कर दिए गए हैं। 

बल्ह में एयरपोर्ट का सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा काम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट में एक मंडी एयरपोर्ट को लेकर रणधीर ने कहा कि वहां हर हाल में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। राडार की मदद से सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द काम शुरू होगा। भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है। तथ्य सामने लाएं, जयराम सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेबी केयर किट में करोड़ों का भ्रष्टाचार होने का अंदेशा : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुशल सेठी ने कहा कि भाजपा शासन काल में किसान-बागवान सड़कों पर बैठा है, लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं बेबी केयर किट में दी जाती हैं, उन्हें बाजार से खरीदने का मूल्य 500 रुपये से भी कम है। इसमें करोड़ों का भ्रष्टाचार होने का अंदेशा है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में रविवार को प्रेस सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता कुशल सेठी और अमन सेठी ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-बागवानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश सरकार के शासनकाल में महंगाई चरमसीमा पर पहुंच गई। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर के दाम 1000 रुपये के पार हो गए हैं। अब डिपुओं में मिलने वाली दालों के दाम भी बढ़ गए हैं।

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना मुफ्त बेबी केयर किट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों को योजना का लाभ मिलता है, जिनके बच्चे सरकारी अस्पताल में जन्मे हों। बेबी केयर किट के तहत जो 15 जरूरती वस्तुएं दी जाती हैं, उसका न्यूनतम खुदरा मुल्य 1074.98 रुपये है, जबकि जो वस्तुएं योजना के तहत दी जाती हैं, उसकी गुणवत्ता बहुत ही निम्न दर्जे की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें