फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने दो साल में हिमाचल को दिए कई तोहफे: बिंदल

Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार ने दो साल के भीतर ही हिमाचल को कई बड़ी सौगातें दी हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल को एनएच और अन्य प्रोजेक्ट भाजपा सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिलवाए हैं। यह नेता समय-समय पर दिल्ली में हिमाचल के मामलों को उठा रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार ने 2 साल में इतने विकास कार्य कर दिए, जितने कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 10 साल में नहीं किए हैं। मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए धन की कमी नहीं रखी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह समय पर अपनी डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेजे।
 
बिंदल ने प्रेसवार्ता में कहा कि 13 वें वित्तायोग के समय केंद्र में यूपीए और हिमाचल में भाजपा सरकार थी। उस समय प्रदेश के 50 फीसदी का इनक्रीज दिया गया, अन्य राज्यों को 13 वें वित्तायोग में 163 फीसदी का इनक्रीज दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्र में मोदी सरकार बनी और 14 वें वित्तायोग में हिमाचल को 250 फीसदी का इनक्रीज मिला है। मोदी सरकार ने हिमाचल के सेंट्रल टैक्स रेवन्यु के शेयर को 32 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी किया। इससे प्रदेश सरकार को 80 हजार करोड़ मिलेगा।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने हिमाचल को दिए ये तोहफे

मोदी सरकार ने हिमाचल को 6 नेशनल हाईवे सहित दो कॉरिडोर का तोहफा दिया गया।
इसी तरह से केंद्र की पूर्व मनमोहन सरकार ने हिमाचल को प्राप्त हुआ विशेष राज्य का दर्जा हटाते हुए केंद्र प्रायोजित स्कीमों में 50 : 50 फीसदी का शेयर कर दिया था, जबकि मोदी सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कीमों में अनुदान के शेयर को 90:10 कर दिया।

मोदी सरकार ने हिमाचल को 6 नेशनल हाईवे सहित दो कॉरिडोर का तोहफा दिया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्मशाला में एक मुश्त 17 नेशनल हाईवे और रेलवे के फ्लाई ओवर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।

केंद्र सरकार ने हिमाचल में 13 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे तैयार करने का लक्ष्य रखा है। रेलवे के विस्तार के लिए 353 करोड़ की राशि जारी की गई है। लेह लद्दाख रेल लाइन को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। यूपीए सरकार ने हिमाचल के तीन नए मेडिकल कॉलेजों को एक भी पैसा नहीं दिया, जबकि मोदी सरकार ने तीनों ही कॉलेजों को 570 करोड़ जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें