फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting: सीएम जयराम बोले- कांग्रेस में 8-10 लोग मुख्यमंत्री का चेहरा लेकर लड़े चुनाव

Sun, 04 Dec 2022 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनावों और मतगणना को लेकर समीक्षा की जाएगी। कहा कि कांग्रेस में आठ से 10 लोग इस बार भावी मुख्यमंत्री बनकर चुनाव लड़ रहे थे। कहा कि खुद को सीएम बताने वाले सभी कांग्रेस नेताओं की हार होना तय है, जबकि आठ-आठ लोगों की कुंडलियां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते एक निजी होटल में हुई। इसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, सह चुनाव प्रभारी संजय टंडन, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी विशेष रूप से मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनावों और मतगणना को लेकर समीक्षा की जाएगी। कहा कि कांग्रेस में आठ से 10 लोग इस बार भावी मुख्यमंत्री बनकर चुनाव लड़ रहे थे। कहा कि खुद को सीएम बताने वाले सभी कांग्रेस नेताओं की हार होना तय है, जबकि आठ-आठ लोगों की कुंडलियां भेजी जा रही हैं। बैठक में चुनावों के दौरान जो माहौल रहा है और किस प्रकार से नतीजे आएंगे, इस पर समीक्षा की गई। 

विज्ञापन


कहा कि जो प्रत्याशी चुनाव लड़कर आए हैं, उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र का आकलन दिया है। अभी तक के आकलन से स्पष्ट हुआ है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्रों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर आज कोई चर्चा नहीं हुई। जब तक चुनाव के नतीजे सामने नहीं आते, तब तक यह चर्चा जरूरी नहीं। निश्चित तौर पर हिमाचल में भाजपा सरकार रिवाज बदलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बार जिस तरह से चुनाव लड़ा गया है, उसे लेकर मंथन जरूरी है। प्रत्याशियों से चुनावों का फीडबैक लिया जा रहा है। भाजपा से बागी होकर चुनाव में उतरे लोगों का भाजपा प्रत्याशियों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन


दलाईलामा से मिले सीएम जयराम
बैठक से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी पत्नी साधना ठाकुर संग तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा से उनके निजी आवास पर भेंट की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें